yogada-satsang-visits-ashram-meeting-chief

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वामी ईश्वरानंदजी और निर्मलानंदजी से की मुलाकात

Share
Link copied
yogada-satsang-visits-ashram-meeting-chief
yogada-satsang-visits-ashram-meeting-chief

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे। उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। आश्रम में मुख्यमंत्री ने स्वामी ईश्वरानंदजी और स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की और आश्रम की गतिविधियों की जानकारी ली।

Advertisment
Advertisment

मुख्यमंत्री ने आश्रम में श्री श्री परमहंस योगानंदजी के कक्ष, फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परमहंस योगानंदजी और उनके प्रमुख शिष्यों द्वारा रचित पुस्तकों, प्रकाशित संदर्भ सामग्री, स्वामीजी से संबंधित डाक टिकटों और तस्वीरों के साथ उनके द्वारा इस्तेमाल की गई वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

RKDF
advertisement

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लीची वेदी, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर और ध्यान के लिए बनाए गए उद्यान का भ्रमण किया। उन्होंने आश्रम परिसर की विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान स्वामी ईश्वरानंदजी और स्वामी निर्मलानंदजी ने मुख्यमंत्री को आश्रम की हालिया गतिविधियों से अवगत कराया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।