new-baradari-firing-scandal-unearthed-three

न्यू बाराद्वारी फायरिंग कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार; दो देसी पिस्टल और स्कूटी बरामद

Share
Link copied
new-baradari-firing-scandal-unearthed-three
new-baradari-firing-scandal-unearthed-three

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी स्थित खुशबू नगर में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। घटना 1 अक्टूबर की रात की है।

Advertisment
Advertisment

शनिवार को एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने प्रेस वार्ता में बताया कि 1 अक्टूबर की रात करीब 11:15 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद सिटी एसपी ललित मीणा की निगरानी में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घायल आबिद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू और मो. कैफ उर्फ स्मोलू की संलिप्तता सामने आई। घायल के बयान के आधार पर सीतारामडेरा थाना में कांड संख्या 105/2026 के तहत 2 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, जांच के दौरान कथित तौर पर सहयोग करने के आरोप में दशरथ शुक्ला को भी गिरफ्तार किया गया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के मुताबिक, राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू के खिलाफ सोनारी, सीतारामडेरा, सिदगोड़ा, गोलमुरी, घाटशिला, गालूडीह, कदमा, एमजीएम, आदित्यपुर और आरआईटी समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

Advertisment
Advertisment

वहीं, मो. कैफ उर्फ स्मोलू के खिलाफ कदमा और साकची समेत अन्य थाना क्षेत्रों में लूट व अन्य आपराधिक मामलों की प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी। दशरथ शुक्ला के खिलाफ भी गोलमुरी, साकची और सीतारामडेरा समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और विद्युत अधिनियम से जुड़े मामले दर्ज बताए गए हैं।

RKDF
advertisement

कार्रवाई में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, सीतारामडेरा थाना के पुलिस पदाधिकारी अक्षय कुमार, आनंद कुमार मिश्रा, सूरज प्रसाद, अमित कुमार, युवराज कुमार, मनोरंजन कुमार और चांदनी कुमारी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।