september-pension-186-lakh-pensioners-ranchi

रांची में 1.86 लाख पेंशनधारियों को सितंबर की पेंशन, DBT से खाते में पहुंचे 18.66 करोड़ रुपये

Share
Link copied

रांची। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को सितंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिले में प्रथम चरण के तहत कुल 1 लाख 86 हजार 669 लाभुकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पेंशन की राशि भेजी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक लाभुक के खाते में 1,000 रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई है। इस तरह कुल 18 करोड़ 66 लाख 69 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। यह भुगतान मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना और मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर) के लाभुकों को किया गया है।

RKDF
advertisement

किस योजना के कितने लाभुक?

सितंबर महीने में सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों का विवरण इस प्रकार है—

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना: 1,85,894 लाभुक
मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना: 318 लाभुक
मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना: 454 लाभुक
मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर): 3 लाभुक

इन सभी योजनाओं को मिलाकर कुल 1,86,669 लाभुकों को सितंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है।

पेंशन नहीं मिली तो क्या करें?

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों के बैंक खातों में सितंबर महीने की पेंशन राशि नहीं पहुंची है, उनके लिए बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना जरूरी है।प्रशासन के मुताबिक, बैंक खाते की आधार सीडिंग नहीं होने की स्थिति में DBT के माध्यम से पेंशन राशि के भुगतान में परेशानी हो सकती है। इसलिए जिन लाभुकों को राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि भविष्य में उन्हें योजना का लाभ नियमित रूप से मिल सके।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।