massive-road-accident-near-malti-check

मालती चेक पोस्ट के पास भीषण सड़क हादसा, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

Share
Link copied
massive-road-accident-near-malti-check
massive-road-accident-near-malti-check

सरायकेला: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलांग गांव निवासी तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। तीनों युवक बलरामपुर में आयोजित छाता मेला में पनामा सर्कस देखने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरुलिया-बोकारो मार्ग पर मालती चेक पोस्ट के समीप तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Advertisment
Advertisment

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान शिवम गोप, लुकैस गोप और सपन गोप के रूप में हुई है। शिवम गोप, गौर गोप के पुत्र, लुकैस गोप, राजा राम गोप के पुत्र और सपन गोप, हड़कू गोप के पुत्र थे।

Advertisment
Advertisment

हादसे के बाद अर्टिगा कार का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पश्चिम बंगाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक की पहचान की जा सके। वाहन की तलाश में भी कार्रवाई जारी है।

RKDF
advertisement

तीनों युवकों की मौत की खबर जुगिलांग गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मालती चेक पोस्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि चेक पोस्ट के बावजूद दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।