mental-health-awareness-key-better-life

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही बेहतर जीवन की कुंजी: मरियम

Share
Link copied
mental-health-awareness-key-better-life
mental-health-awareness-key-better-life

सिमडेगा: मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सदर अस्पताल के सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की प्रशिक्षणार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक बीमारी से जुड़े कानूनी अधिकारों और जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि तनाव, चिंता और डिप्रेशन के लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार तनाव, अत्यधिक चिंता, उदासी या व्यवहार में असामान्य बदलाव दिखने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानसिक बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति के साथ भेदभाव करने के बजाय उसे सहयोग, सम्मान और उपचार उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 के तहत मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों के अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को गरिमा के साथ जीवन जीने, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और भेदभाव से संरक्षण का अधिकार है। जरूरतमंद पात्र लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

Advertisment
Advertisment

असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकुमोल ने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोग मानसिक तनाव से प्रभावित हैं। परिवार और समाज को ऐसे लोगों की परेशानी समझते हुए उनका सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के संपर्क में रहते हैं, इसलिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों की पहचान और जरूरतमंदों को उपचार तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

Advertisment
Advertisment

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आनंद खाखा ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के शुरुआती लक्षणों पर जानकारी दी। उन्होंने लगातार उदासी, अत्यधिक चिंता, चिड़चिड़ापन, नींद में बदलाव, सामाजिक गतिविधियों से दूरी, काम में रुचि कम होना और सामान्य गतिविधियों में मन नहीं लगने जैसे लक्षणों को गंभीरता से लेने की बात कही।

RKDF
advertisement

सचिव मरियम हेमरोम ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों और स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को विधिक अधिकारों के साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट संतु बड़ाईक, साइको सोशल शर्मिला बड़ाईक, अस्पताल प्रबंधक अलका कुल्लू, डीपीएम लोरेंतूस तिर्की, पीएलवी दीपक कुमार, पुनीता कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।