delegation-durga-puja-committees-meets-cm

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, पंडाल भ्रमण का दिया न्योता

Share
Link copied

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और विभिन्न शांति समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा और गुलदस्ता भेंट कर दुर्गा पूजा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि दुर्गा पूजा की तैयारियों के दौरान जिला प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को लगातार सहयोग मिल रहा है। समितियों ने प्रशासन द्वारा आयोजित बैठकों और समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

RKDF
advertisement

सपरिवार पूजा पंडालों में आने का दिया न्योता

दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शारदीय नवरात्र के दौरान रांची के विभिन्न पूजा पंडालों का सपरिवार भ्रमण करने और मां दुर्गा के दर्शन एवं महाआरती में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। समितियों ने बताया कि इस वर्ष भी राजधानी में कई आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने और पूजा पंडालों का भ्रमण करने की बात कही।

Advertisment
Advertisment

पर्यावरण अनुकूल विसर्जन पर सीएम ने दिया जोर

मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों को मूर्ति विसर्जन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि आस्था और परंपरा को कायम रखते हुए विसर्जन की ऐसी व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए, जिससे तालाबों और अन्य जलाशयों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों और राज्य सरकार के बीच समन्वय से इको-फ्रेंडली विसर्जन की वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने पर जोर दिया।

Advertisment
Advertisment

पंडालों में नशा मुक्ति के संदेश देने की अपील

मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता से संबंधित होर्डिंग और बैनर लगाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त झारखंड के निर्माण के लिए सरकार के साथ सामाजिक और धार्मिक संगठनों की भागीदारी भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की जरूरत बताई। पूजा समितियों के सदस्यों ने पंडालों में नशा मुक्ति से जुड़े संदेश प्रदर्शित करने और अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भरोसा दिया।

Advertisment
Advertisment

बिजली-पानी और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ बिजली, पानी, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस दौरान रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी।

ये लोग रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के मनोज पांडेय (बबलू), राजेंद्र सिंह, मुनचुन राय, विक्की यादव, राहुल यादव, अशोक चौधरी, राहुल अग्रवाल, अशोक पुरोहित, रमेश गुप्ता और मयंक गिरी शामिल रहे।
वहीं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से अजीत सहाय, रवींद्र वर्मा, संजय मिनोचा, सागर कुमार, अमरनाथ सरकार, लखपति साव, विनोद यादव, राजन वर्मा और समीर सिंह तथा शांति समिति के जय सिंह यादव, बादल सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।