गवई ब्रिज पर पुलिस की दबिश, कार से संदिग्ध रासायनिक पदार्थ बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

बोकारो: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के गवई ब्रिज पर एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से चार बोतलों में संदिग्ध रासायनिक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने कार सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद पदार्थ के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस के अनुसार, काले रंग की मारुति सुजुकी अर्टिगा की जांच के दौरान 375 एमएल की चार बोतलें मिलीं। पूछताछ और सत्यापन के दौरान कार में सवार पांचों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार उर्फ संजय डोम, संजय सिंह, मनोज कुमार तुरी, वीर सिंह और राज कुमार महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

मामले को लेकर पिंड्राजोरा थाना कांड संख्या 123/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में बीएनएस की धारा 317(5), 111(2), 111(4), 287, 288, 61(2) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब बरामद पदार्थ के स्रोत, आरोपियों के कब्जे में इसके होने के कारण और इसके संभावित इस्तेमाल की दिशा में जांच कर रही है।

धनबाद स्टेशन पर दून एक्सप्रेस से 49 जिंदा कछुए बरामद, तस्करी की आशंका
धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी के खिलाफ आरपीएफ और अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए…

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत; तीन घायल
सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य…
















