झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती थीं।

डॉक्टर दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने उनके निधन की पुष्टि की है। रूपी सोरेन को 18 सितंबर को सांस संबंधी तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनके स्वास्थ्य में कई बार उतार-चढ़ाव आता रहा। ब्रेन और किडनी से जुड़ी जटिलताओं के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

सुबह से ही उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंच गए थे। कैबिनेट की प्रस्तावित बैठक समेत उनके कई कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए थे। अस्पताल में कई मंत्री और पार्टी के नेता भी पहुंचे थे।

रूपी सोरेन सोरेन परिवार की महत्वपूर्ण सदस्य रहीं। वे न केवल मुख्यमंत्री की माता थीं, बल्कि झारखंड आंदोलन के प्रतीक शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन की साथी भी थीं। कुछ महीने पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया था, जिसे रूपी सोरेन ने व्हीलचेयर पर बैठकर ग्रहण किया था।

उनके निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार और अंतिम दर्शन को लेकर परिवार की ओर से आधिकारिक जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

दुर्गा पूजा को लेकर रांची में प्रशासन अलर्ट, पंडालों में सीसीटीवी से होगी निगरानी
रांची: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

‘वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च’ की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक
बानो: ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत 8 अक्टूबर को सिमडेगा में आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च’ की तैयारी को…
















