loknayak-remembered-death-anniversary-confined-jaypees

पुण्यतिथि पर याद आए लोकनायक, सिमडेगा में जेपी की स्मृति उद्यान तक सीमित

Share
Link copied
loknayak-remembered-death-anniversary-confined-jaypees
loknayak-remembered-death-anniversary-confined-jaypees

सिमडेगा: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। हालांकि सिमडेगा में लोकनायक की स्मृति शहर के बीच स्थित वन विभाग के जयप्रकाश उद्यान तक ही सीमित नजर आती है। जिले में उनके नाम पर न तो कोई प्रमुख स्मारक है और न ही स्मृति भवन या विचार केंद्र।

Advertisment
Advertisment

लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और ‘संपूर्ण क्रांति’ के आंदोलन तक देश के सार्वजनिक जीवन को प्रभावित किया। ऐसे में उनकी पुण्यतिथि पर सिमडेगा में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम नहीं होने और उनकी स्मृतियों को संरक्षित करने की पहल सीमित रहने को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

स्थानीय स्तर पर यह मांग भी उठती रही है कि जयप्रकाश उद्यान को विकसित कर इसे जेपी के जीवन और विचारों से जुड़ा स्मृति स्थल बनाया जाए। यहां पुस्तकालय, प्रदर्शनी और विचार केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं, ताकि युवा पीढ़ी लोकनायक के विचारों और उनके संघर्ष से परिचित हो सके।

RKDF
advertisement

लोकनायक की स्मृति को केवल नाम और उद्यान तक सीमित रखने के बजाय उनके विचारों को समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल उनकी पुण्यतिथि पर सच्ची श्रद्धांजलि साबित हो सकती है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।