सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 178 किलो जावा महुआ और 15 लीटर शराब नष्ट

सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 178 किलोग्राम जावा महुआ और 15 लीटर महुआ शराब नष्ट की गई। साथ ही अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थाना और ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाना है।

सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने तथा अवैध शराब बनाने या बेचने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया है।

जमशेदपुर में नशे और सट्टेबाजी के खिलाफ चलेगा जनअभियान, मनोज सिंह संभालेंगे कमान
जमशेदपुर: शहर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के बढ़ते खतरे के खिलाफ व्यापक जनअभियान चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। जमशेदपुर पश्चिम…

टेल्को पुलिस ने चोरी की तीन बाइक और दो मोबाइल किए बरामद, तीन किशोर निरुद्ध
जमशेदपुर: दुर्गा पूजा और दीपावली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान टेल्को थाना पुलिस ने चोरी की तीन…
















