रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो सिमडेगा ने दी श्रद्धांजलि, अनिल कंडुलना ने बताया अपूरणीय क्षति

सिमडेगा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सिमडेगा जिला समिति ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त सोरेन परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर झामुमो के जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुखद है। मां का साया उठ जाना किसी भी परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। दुख की इस घड़ी में झामुमो परिवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पूरे परिवार के साथ खड़ा है।

जिला सचिव मो. सफीक खान ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। झामुमो जिला समिति ने शोकाकुल परिवार के प्रति एकजुटता जताते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव मो. सफीक खान, केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा और रोश प्रतिमा सोरेंग, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो. सेराजुद्दीन, मो. सकील अहमद, तनबीर हुसैन, बीरबल महतो, कुंदन कुमार रजक, अनस आलम, मो. शाहिद, किशोर डांग, दिवाकर प्रसाद, सिकंदर बारवा, विकास शर्मा और विभव कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 178 किलो जावा महुआ और 15 लीटर शराब नष्ट
सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया…

मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 950 लीटर अवैध शराब जब्त
चतरा: प्रतापपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। जोरी–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर जोगियारा गांव के समीप…
















