sajega-ind-mela-koromian-balsera-31st

31 अक्टूबर को कोरोमियां बलसेरा में सजेगा इंद मेला, नागपुरी कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू

Share
Link copied
sajega-ind-mela-koromian-balsera-31st
sajega-ind-mela-koromian-balsera-31st

सिमडेगा: ठेठईटांगर प्रखंड के कोरोमियां बलसेरा में 31 अक्टूबर को इंद्रदेव पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य इंद मेला एवं ठेठ नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शनिवार की रात 9 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में नागपुरी संगीत जगत के कई चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में चितां देवी, जगदीश बड़ाईक, सुहाना देवी, बीरबल नायक, महेश तिर्की और चंद्रिका कुमारी अपनी गायकी से समां बांधेंगे। वहीं, लाडो और मुस्कान की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में सिमडेगा की लिटिल स्टार म्यूजिकल टीम संगीत का साथ देगी, जबकि कीबोर्ड पर चमरू महली अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। ध्वनि व्यवस्था की जिम्मेदारी अपना साउंड, सिमडेगा को सौंपी गई है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इंद मेले की परंपरा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही है। इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक नागपुरी संस्कृति, लोकगीत और संगीत को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इंद्रदेव पूजा समिति के अध्यक्ष हराचंद सिंह, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, सचिव बसंत बड़ाईक, उपसचिव मदन सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश इंदवार, संरक्षक अशोक कुमार बड़ाईक, सह-संरक्षक महेंद्र बड़ाईक और मीडिया प्रभारी भरत सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय हैं। कार्यकारिणी के सदस्य भी आयोजन की तैयारियों में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।