public-grievance-redressal-programme-ranchi-236

रांची में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, 236 आवेदन मिले; 184 का मौके पर निपटारा

Share
Link copied
public-grievance-redressal-programme-ranchi-236
public-grievance-redressal-programme-ranchi-236

रांची: रांची जिले के विभिन्न थानों और ओपी में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों के त्वरित निष्पादन की कार्रवाई की।

रांची पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में कुल 236 शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 184 मामलों का तत्काल निपटारा किया गया। वहीं, संवेदनशील मामलों में कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में कुल 10 प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। शेष मामलों की गुणवत्ता के साथ जांच की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान जमीन विवाद, छेड़खानी, चोरी और मारपीट समेत अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुखदेवनगर थाना में 12 शिकायतें मिलीं, जिनमें आठ का निपटारा किया गया। बरियातू और सदर थाना में नौ-नौ आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें क्रमशः आठ और छह मामलों का निष्पादन हुआ। डोरंडा थाना में आठ शिकायतों में सात का निपटारा किया गया। पुलिस ने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।