गोड्डा (Godda) में रिश्तों का कत्ल! 12 साल की मासूम की हत्या, धान के खेत से मिला सिर; बहनोई गिरफ्तार
पुरानी पारिवारिक रंजिश में बच्ची की हत्या का आरोप, एसआईटी ने 26 वर्षीय मनोज मुर्मू को दबोचा; घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर धान के खेत में मिला बच्ची का सिर
Godda । झारखंड के गोड्डा जिले में 12 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या के आरोप में बच्ची के रिश्ते के बहनोई मनोज मुर्मू (26) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई है। इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महागामा एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय स्तर पर पूछताछ के जरिए मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया गया।
जांच में सामने आया आरोपी का नाम
पुलिस के मुताबिक, अनुसंधान के दौरान मनोज मुर्मू का नाम सामने आया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इस मामले में सबसे विचलित करने वाली बात यह है कि बच्ची का सिर घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर एक धान के खेत से बरामद किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
दो-तीन साल पुरानी रंजिश को बताया हत्या की वजह
पुलिस की जांच में पता चला है कि मृत बच्ची की मंझली बहन सोजा मरांडी और आरोपी मनोज मुर्मू के बीच पिछले दो से तीन वर्षों से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी पारिवारिक रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची को निशाना बनाया। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एक 12 वर्षीय बच्ची की हत्या और इस वारदात में पारिवारिक रिश्ते से जुड़े व्यक्ति की गिरफ्तारी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NH-33 पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला; सभी सवार सुरक्षित
सरायकेला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की गाड़ी शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।…
झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR कानून पर हो सकती है चर्चा
रांची। झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित होगा। इस विशेष बैठक में मतदाता सूची के…

15 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव दीपक साहू गिरफ्तार, एसीबी ने बोलबा प्रखंड कार्यालय में की कार्रवाई
सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव दीपक…

















