death-nisha-bhagat-father-applied-police

निशा भगत की मौत के बाद पिता ने थाने में दिया आवेदन, सोशल मीडिया लाइव में नाम लिए गए लोगों पर कार्रवाई की मांग

Share
Link copied

रांची: झारखंड में आदिवासी नेत्री निशा भगत ( Nisha bhagat) की मौत के मामले में पिता ने पिठोरिया थाना में लिखित शिकायत देकर कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। निशा ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी आपबीती बताई थी और कुछ लोगों के नाम भी लिए थे। पुलिस को दिए गए आवेदन में पिता ने अपनी बेटी के साथ कथित प्रताड़ना का जिक्र किया है। उनका कहना है कि बेटी को मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। शिकायत में मारपीट और अन्य प्रकार की प्रताड़ना के आरोप भी लगाए गए हैं।

निशा भगत की मौत के बाद पिता ने थाने में दिया आवेदन, सोशल मीडिया लाइव में नाम लिए गए लोगों पर कार्रवाई की मांग

मौत से पहले फेसबुक लाइव का हवाला

आवेदन में पिता ने बताया है कि उनकी बेटी ने मृत्यु से पूर्व फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी बात रखी थी। पिता के मुताबिक, लाइव के दौरान निशा ने कुछ लोगों के नाम लिए थे। उनका आरोप है कि बेटी को प्रताड़ित करने में इन लोगों की भूमिका रही है। पिता ने शिकायत में यह भी कहा है कि बेटी की मौत से पहले उसके साथ हुई घटनाओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया लाइव को भी जांच का अहम आधार बनाने की मांग की है।

निशा भगत की मौत के बाद पिता ने थाने में दिया आवेदन, सोशल मीडिया लाइव में नाम लिए गए लोगों पर कार्रवाई की मांग

पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

6 नवंबर 2026 को दिए गए इस आवेदन में पिता ने पिठोरिया थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने और शिकायत में जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।