garhwa-police-came-forward-serve-devotees

छठ व्रतियों की सेवा में आगे आई गढ़वा पुलिस, पांच थाना क्षेत्रों में बांटी गई पूजन सामग्री

Share
Link copied

आस्था के महापर्व पर पुलिस ने पेश की सेवा और सहयोग की मिसाल, श्रद्धालुओं के बीच दिखा उत्साह

गढ़वा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गढ़वा पुलिस ने सामाजिक सरोकार और जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। रविवार को जिले के पांच थाना क्षेत्रों में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल के तहत रमकंडा, बरडीहा, मझिआंव और विशुनपुरा थाना परिसर के साथ हरिहरपुर ओपी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने छठ व्रतियों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। पुलिस की इस पहल से व्रतियों और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।गढ़वा पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। पुलिस ने इस अवसर पर जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।