family-gone-ghat-offer-arghya-chhath

छठ का अर्घ्य देने घाट गया था परिवार, सूने क्वार्टर से 15 लाख के गहने और मोबाइल चोरी

Share
Link copied

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja) के दौरान चोरों ने बंद क्वार्टर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के पास की है। पीड़ित बबलू कुमार डीसी ऑफिस में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम बबलू कुमार का पूरा परिवार छठ महापर्व का संध्या अर्घ्य (Evening Arghya) देने नदी घाट गया हुआ था। इसी दौरान घर को सूना पाकर अज्ञात चोर क्वार्टर में घुस गए। बदमाशों ने अलमारी और घर के अन्य सामानों को खंगालते हुए कीमती सोने के आभूषण और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

घर लौटने पर बिखरा मिला सामान

अर्घ्य देने के बाद जब परिवार के सदस्य वापस क्वार्टर पहुंचे, तो घर की स्थिति देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से कीमती गहने गायब मिले। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी दी। चोरी गए सामानों की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। छठ जैसे पावन पर्व के दौरान हुई इस वारदात से परिवार सदमे में है

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।