उपायुक्त के अपील पर बोकारो जिला के 12,727 संपन्न लोगों ने राशन कार्ड सलेंडर किया.

Share
Link copied

Team Drishti.

बोकारो : उपायुक्त श्री राजेश सिंह के अपील पर बोकारो जिला के 12,727 संपन्न राशन कार्ड धारियों ने अपनी राशन कार्ड जिला आपूर्ति शाखा को समर्पित (सलेंडर) किया। उपायुक्त के विशेष अपील पर जून 2020 से 15 दिसंबर 2020 तक संपन्न राशन कार्ड धारियों ने आपने राशन कार्ड को जिला आपूर्ति शाखा के समक्ष समर्पित (सलेंडर) किया।

बोकारो जिला के संपन्न लोगों द्वारा राशन कार्ड सलेंडर करने पर उपायुक्त ने काफी हर्ष व्यक्त करते कहा सभी जागरूक लोगों के कारण ही आज बोकारो जिला में गरीब तथा जरूरतमंद लाभुकों के बीच समय पर राशन पहुंचाने का कार्य जिला प्रशासन की ओर से तत्परता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि गोमिया प्रखण्ड के 84 आदिम जनजाति परिवार को उनके घर तक राशन पहुंचने का कार्य हर महीने समय पर किया जा रहा है।

उपायुक्त के विशेष अपील पर अब तक कुल 12,727 सम्पन्न लोगों ने अपने राशन कार्ड सलेंडर किया
जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रौशन कुमार साह ने कहा कि उपायुक्त महोदय के विशेष अपील पर अब तक कुल 12,727 सम्पन्न लोगों ने अपने राशन कार्ड सलेंडर किया है। वहीं प्राथमिकता के आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, गंभीर बीमारी से ग्रसित, दिव्यांग एवं एकल विधवा को जांच उपरांत कुल 2436 राशन कार्ड निर्गत किया गया है। बोकारो स्टील सिटी के संपन्न लोगों ने सबसे अधिक राशन कार्ड समर्पित किया जिसकी संख्या 1926 रही, वही गोमिया प्रखंड के 1897 संपन्न लोगों ने राशन कार्ड समर्पित किया।*

निम्न प्रखंडों में संपन्न राशन कार्ड धारियों ने स्वेच्छा से राशन कार्ड समर्पित(सलेंडर) किया
1. नावाडीह- 1150
2.चंद्रपुरा- 748
3.कसमार- 697
4.पेटरवार- 1374
5.गोमिया- 1897
6.चंदनक्यारी- 1217
7.बेरमो- 1354
8. चास-1782
9.जारीडीह- 582
10. बोकारो स्टील सिटी- 1926

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow