सड़क दुर्घटना में तीन की दर्दनाक मौत.

सड़क दुर्घटना में तीन की दर्दनाक मौत.

Share
Link copied

दुमका : झारखंड के दुमका जिले के दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के अमलाचातर गांव के समीप दो बाइक में सवार 5 युवक एक टेकर के चपेट में आने से तीन की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।मृतक व्यक्ति तीनो गोड्डा के बताये जा रहे है।

दुमका जामा थाना क्षेत्र के अमलाचातर गांव के पास मोटरसाकिल मोटरसाकिल में टक्कर हो गई लेकिन टक्कर के कारण विपरीत दिशा से आ रही एचपी गेस कंटेनर की चपेट में आने से तीन युवक की दर्दनाक मौत हो गई।वही दूसरे मोटरसाकिल में सवार दो युवक जो साहेबगंज से धनबाद जा रहे थे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेज दिए। दरअसल एक मोटरसाकिल में सवार दो युवक साहेबगंज से धनवाद जा रहे थे। उसी दौरान दुमका जामा थाना क्षेत्र के अमलाचातर गांव के पास एक एचपी गैस कंटेनर का ओवरटेक करते हुए मोटरसाकिल ने धनबाद जा रहे मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी लेकिन एक मोटरसाकिल में सवार तीन युवक एचपी गैस कंटेनर की चपेट में आ गए और तीनों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। वही दूसरे मोटरसाकिल दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।पुलिस युवक की पहचान में जुटी गई है।

दुमका, विकास कुमार.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow