पलामू पुलिस की कार्रवाई:बाइक से भाग रहे तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, देशी कट्टा और तीन गोली बरामद.

पलामू पुलिस की कार्रवाई:बाइक से भाग रहे तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, देशी कट्टा और तीन गोली बरामद.

पलामू : पुलिस ने कुख्यात अपराधी डब्ल्यू सिंह के करीबी राजू तिर्की के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को SP संजीव कुमार ने बताया कि इनके पास से एक देशी कट्टा व तीन गोली बरामद की गई। तीनों युवक राजू तिर्की के कहने पर जमीन दलाली के कारोबार में लगे हुए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

SP ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के लिए सदर थाना क्षेत्र के बहलोलवा की ओर से खनवा तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए इलाके में वाहन चेकिंग लगाया। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखे।

दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पकड़े गए। इनकी पहचान शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली का आदर्श सिंह और सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा खुर्द के वीरेंद्र महतो के रूप में हुई। दोनों की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा, तीन गोली बरामद की गई। इनकी निशानदेही पर चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर से अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।

पलामू, अरुनिष सिंह.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now