A joint operation by the Maharashtra Narcotics Team and Simdega Police uncovered a major opium smuggling case, seizing opium worth Rs 2 crore.

महाराष्ट्र नारकोटिक्स टीम और सिमडेगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, दो करोड़ की अफीम जब्त

Share
Link copied
A joint operation by the Maharashtra Narcotics Team and Simdega Police uncovered a major opium smuggling case, seizing opium worth Rs 2 crore.
A joint operation by the Maharashtra Narcotics Team and Simdega Police uncovered a major opium smuggling case, seizing opium worth Rs 2 crore.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: महाराष्ट्र की नागपुर नारकोटिक्स विरोधी टीम और सिमडेगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 33.767 किलोग्राम अफीम, ₹23.35 लाख नकद राशि और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किए हैं। जब्त अफीम की सरकारी कीमत करीब ₹2 करोड़ बताई जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग ₹5 करोड़ आंकी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 20 मई को नागपुर ग्रामीण की नारकोटिक्स टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान एक ट्रक चालक को 237.17 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि उसने अफीम सिमडेगा स्थित होटल अंतरा से खरीदी थी।

इसके बाद नागपुर की एनडीपीएस टीम आरोपी को लेकर सिमडेगा पहुंची और सिमडेगा थाना तथा ठेठईटांगर थाना पुलिस के सहयोग से जांच शुरू की गई। संयुक्त टीम ने होटल अंतरा में छापेमारी कर होटल संचालक मनीष कुमार को हिरासत में लिया।

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर में छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा, प्लास्टिक पॉलिथीन, रबर बैंड और ₹23.35 लाख नकद भी जब्त किए गए।

कार्रवाई के बाद नागपुर नारकोटिक्स टीम आरोपी मनीष कुमार को अपने साथ नागपुर ले गई। पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य तस्करों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़ा मामला हो सकता है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।