An ideal village is built on health, education, and basic amenities: Parimal Nathwani

आदर्श गांव सिर्फ इमारतों से नहीं, स्वास्थ्य-शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से बनता है: परिमल नाथवानी

An ideal village is built on health, education, and basic amenities: Parimal Nathwani

रांची: राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने झारखंड में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत किए गए विकास कार्यों को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि एक आदर्श गांव केवल ईंट और पत्थर की इमारतों से नहीं बनता, बल्कि वहां रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं मिलना भी जरूरी है।

Also Read : 

नाथवानी ने अपने ट्वीट में बताया कि राज्यसभा सांसद के रूप में अपने पिछले कार्यकालों के दौरान उन्होंने झारखंड के जराटोली-बड़ाम और चुटू पंचायत में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास की नई नींव रखने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण, डीप बोरिंग, स्वास्थ्य उपकेंद्र, वातानुकूलित एंबुलेंस और युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा जैसी सुविधाओं पर काम किया गया। उनका कहना है कि इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन को अधिक सुगम, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाना रहा है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

राज्यसभा सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ बेहतर सड़क, पेयजल तथा आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता से गांवों में जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है।

नाथवानी ने अपने संदेश में झारखंड के विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य के विकास का यह सफर आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।