A crucial meeting chaired by CM Hemant Soren has begun.

MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ JMM की रणनीति तैयार, CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अहम बैठक शुरू

A crucial meeting chaired by CM Hemant Soren has begun.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची। केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक यानी MMDR Amendment Bill 2026 के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपना रुख और कड़ा कर लिया है। इसी मुद्दे पर पार्टी की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में शुरू हो गई है।

बैठक की अध्यक्षता JMM के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं। बैठक में विधायक कल्पना सोरेन, बसंत सोरेन, बिनोद पांडेय, महुआ मांझी, विजय हांसदा और बैद्यनाथ राम समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

RKDF
advertisement

राज्यव्यापी आंदोलन की बनेगी रणनीति

बैठक में MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार किए जाने की संभावना है। JMM का आरोप है कि प्रस्तावित संशोधन से झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के राजस्व और उसके वित्तीय अधिकारों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

पार्टी नेतृत्व इस मुद्दे को राज्य के अधिकारों और खनिज संसाधनों से जुड़े हितों से जोड़कर व्यापक आंदोलन की रणनीति पर चर्चा कर रहा है। बैठक के बाद चरणबद्ध आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

संगठन को मजबूत करने पर भी मंथन

बैठक में सिर्फ MMDR विधेयक ही नहीं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन के पुनर्गठन और उसकी समीक्षा पर नेताओं के बीच मंथन किया जा रहा है।

विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला सचिव, महानगर अध्यक्ष, महानगर सचिव और जिला संयोजक शामिल हो रहे हैं।

सरकार के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा मजबूत करने की तैयारी

MMDR संशोधन विधेयक को लेकर JMM केंद्र सरकार के खिलाफ राजनीतिक और जन आंदोलन की तैयारी में जुट गया है। माना जा रहा है कि बैठक में पार्टी इस मुद्दे पर अपनी आगे की रणनीति स्पष्ट कर सकती है और राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन के कार्यक्रमों की घोषणा कर सकती है।

ऐसे में बैठक के फैसलों पर राजनीतिक हलकों की नजर टिकी हुई है।

Also Read :JPSC-JSSC रद्दीकरण के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे नवनियुक्त अधिकारी, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now