पलामू में जंजीर से बंधी लड़की का शव बरामद, हत्या की आशंका

पलामू में जंजीर से बंधी लड़की का शव बरामद, हत्या की आशंका

पलामू : नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजदरिया जंगल में एक अज्ञात लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव के एक पैर में जंजीर बंधी हुई थी, जबकि चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को सूचना मिली थी कि राजदरिया के जंगल में एक झाड़ी में लड़की का शव फेंका हुआ है। सूचना के आधार पर नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि लड़की की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है।

थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया, “लड़की की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। यदि इस दौरान पहचान नहीं हुई, तो अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि पुलिस तकनीकी और अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि राजदरिया का यह इलाका आर्केस्ट्रा गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। पूर्व में भी इस क्षेत्र में हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं में आर्केस्ट्रा कलाकारों से संबंध सामने आ चुके हैं। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। लड़की की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now