Brown sugar smuggling racket busted, one arrested with 32 grams of the drug

ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 32 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

Share
Link copied
Brown sugar smuggling racket busted, one arrested with 32 grams of the drug
Brown sugar smuggling racket busted, one arrested with 32 grams of the drug

रांची में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस छठ तालाब के पास की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब 32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनिल नायक (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित स्याल मोड़ का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल (नंबर- JH24F0449) भी जब्त किया है।

इस मामले में चुटिया थाना कांड संख्या 73/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b), 22 और 29 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।