सड़क हादसे में व्यवसायी की हुई मौत.

सड़क हादसे में व्यवसायी की हुई मौत.

Share
Link copied

पलामू : पलामू जिला के सतबरवा थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर रांची मेदिनीनगर मुख्य मार्ग एनएच 39 के खंड पर सड़क हादसा में सतबरवा के प्रतिष्ठित व्यापारी नरेश प्रसाद (60 )की मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार के शाम पांच बजे के करीब की है। मृतक प्रसाद पलामू सांसद के पीए रमेश कुमार के मामा है। बताया जाता है कि नरेश प्रसाद अपने बाइक से सतबरवा बस स्टैंड से थाना पारकर मेदनीनगर की और जा रहे थे। पीछे से आ रहे ट्रक संख्या (यूपी 22 टी 48 60 )ने बाइक समेत व्यवसायी को चपेट में लेते हुए करीब 30 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। जहां पर व्यवसायी की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई।

मृतक के माथा समेत शरीर का पूरा अंग सड़क पर बिखरा पड़ा देखा गया। ट्रक का हॉर्न सुनकर बाइक समेत मृतक सड़क पर गिर गये थे। गिरने के बाद पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक उन्हें रौंदते हुए सड़क पर करीब 30 मीटर तक बाइक समेत घसीटते हुए ले गया था।घटना के बाद थाना की पुलिस ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया। खबर सुनकर थाना के पास सैकड़ों लोग दौड़ते हुए पहुंच गए।

थाना प्रभारी इंद्रदेव राम के अलावे एसआई विजय रवानी, एएसआई रीतलाल प्रसाद यादव समेत पुलिस बल के कनीय अधिकारी और जवान मौके पर विधि व्यवस्था बनाते देखे गए। वही थाना प्रभारी के अनुसार ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मेदिनीनगर स्थित आरएमआरएम कॉलेज एंड हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पलामू, अरुनिष सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow