चोर लाखों के जेवर व नगदी लेकर हुए फरार।

Share
Link copied

चतरा ब्यूरो चंद्रेश शर्मा

चतरा। सदर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी स्वास्थ्य कर्मी सुदीप कुमार मुंडा के घर में अज्ञात चोरों ने बीती रात को हाथ साफ कर दिया। दरअसल सुदीप कुमार मुंडा अपनी पत्नी का बी.एड. में नामांकन कराने के लिए बगोदर(गिरिडीह) गए हुए थे। इसी दौरान रात हो जाने के कारण पूरा परिवार बगोदर में ही रुक गया।परंतु सुबह जब घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर गोदरेज व सूटकेस की खुला होने के साथ साथ सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान की खोज के क्रम में नकद बीस हजार, चाँदी का दो जोड़ा पायल, कान का झुमका और टॉप्स दो जोड़ा, सोना का नथिया चार पीस, बच्चे का बेरा चार पीस, चांदी का लॉकेट एवं पेन एक- एक पीस,कमरधनी एक पीस, चांदी का बिछिया चार जोड़ा के अलावे कई अन्य जेवरात गायब पाए गए। इस संबंध में सुदीप कुमार मुंडा ने सदर थाना को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञात हो कि सुदीप कुमार मुंडा सदर अस्पताल में जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मी हैं। ऐसे में बमुश्किल उनका गुजारा होता है। नगद व जेवरात चोरी हो जाने के कारण उनके समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है । उन्होंने पुलिस से चोरों की धरपकड़ का अनुरोध किया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow