chhavi ranjan

समाज कल्याण के निदेशक छवि रंजन (chhavi ranjan)ने की बैठक , 39 पर्यवेक्षिकाओं को ACP/MACP के तहत वित्तीय लाभ देने पर विचार

Share
Link copied
  निदेशक , समाज कल्याण   छवि रंजन(chhavi ranjan) की अध्यक्षता में राज्य
के विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में पदस्थापित / सेवानिवृत्त महिला पर्यवेक्षिकाओं को ACP/MACP के
तहत् वित्तीय उन्नयन का लाभ प्रदान करने हेतु स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में
कुल 39 महिला पर्यवेक्षिकाओं के ACP/MACP के तहत वित्तीय उन्नयन का लाभ देने के संबंध में स्क्रीनिंग
समिति के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्ष किया गया। तदोपरांत कुल 39 महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रथम,
द्वितीय एवं तृतीय ACP /MACP का लाभ देने हेतु विभाग को सूची अनुषसा सहित प्रेषित की गयी। बैठक
में सहायक निदेषक, समाज कल्याण, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग एवं वित्त विभाग के
प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow