रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश (Rain) की संभावना , मौसम विभाग का अलर्ट
झारखंड मैं अगले कुछ घंटों में जोरदार बारिश (Rain) हो सकती है मौसम विभाग ने इस विभाग से सूचना जारी की है कि अगले 3 घंटों में मौसम बदल सकता है झारखंड के लोग सतर्क रहें क्योंकि बिजली के गिरने और तेज मेघ गर्जन की भी संभावना है रांची में भी बारिश हो सकती है। रांची के मौसम केंद्र ने तात्कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।
मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है।
मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर पाकुड़, देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।
अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्याल रखें। जहां कहीं भी हों, वहां से सुरक्षित जगहों पर चले जाएं।
पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।
मौसम सहित अन्य खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल drishtinow.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।


















