अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सौगात, खटाखट खाते में आएंगे 7500 रुपया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सौगात, खटाखट खाते में आएंगे 7500 रुपया

Share
Link copied

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सौगात, खटाखट खाते में आएंगे 7500 रुपए 

मुख्यमंत्री मंंईयां सम्मान योजना की राशि का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर से उनके खाते में एक साथ तीन माह की राशि जानी शुरू हो जाएगी। उन्हें जनवरी, फरवरी तथा मार्च माह की राशि 7500 रुपए एक साथ महिला लाभुकों के खाते में डाले जाएंगे। बता दें कि करीब 18 लाख को होल्ड पर रखा गया है, इन्हें सत्यापन के बाद राशि भेजी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल मुख्यमंत्री मंंईयां सम्मान योजना की राशि 38 लाख उन महिलाओं के खाते में जाएगी, जिनकी आधार सीडिंग बैंक खाते से हो चुकी है तथा जिनका सत्यापन हो चुका है। जिनका आधार अभी तक बैंक खाते से नहीं जुड़ा है, उन्हें होल्ड पर रखा गया है। सत्यापन के बाद उनके खाते में राशि हस्तांतरित की जाएगी।

गौरतलब है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में की गयी थी। योजना की शुरुआत में लगभग 41 लाख महिलाओं को सम्मान राशि दी गयी थी, जिसके बाद दूसरी किस्त की राशि 56, 61,791 महिलाओं को दी गयी थी। अब लगभग 38 लाख महिलाओं को एक साथ तीन माह की राशि दी जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow