पूर्व विधायक ममता देवी से डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

पूर्व विधायक ममता देवी से डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

Share
Link copied

डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने पूर्व विधायक ममता देवी से मुलाकात:

पूर्व विधायक ममता देवी से डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र
DDT spraying personnel

रामगढ़ जिला के डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने पूर्व विधायक ममता देवी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और मांग पत्र सौंपा। कर्मियों ने बताया कि वे 1977 से कार्यरत हैं, लेकिन पिछले तीन वर्षों से उन्हें कोई काम नहीं दिया गया है, जिससे उनकी स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने 2015 में झारखंड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्हें नियमित करने की बात कही गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पूर्व विधायक ममता देवी ने कर्मियों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें भरोसा दिया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow