New committee of Simdega District Wrestling Association formed; Basant Ba becomes President.

सिमडेगा जिला कुश्ती संघ की नई समिति गठित, बसंत बा बने अध्यक्ष

New committee of Simdega District Wrestling Association formed; Basant Ba becomes President.
New committee of Simdega District Wrestling Association formed; Basant Ba becomes President.

सिमडेगा: सिमडेगा जिला कुश्ती संघ की वार्षिक बैठक रविवार को हॉकी सिमडेगा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार प्रसाद ने की। इस दौरान जिले में कुश्ती खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही कुश्ती को ग्रामीण स्तर तक बढ़ावा देने के उद्देश्य से ठेठाईटांगर प्रखंड के जामबहार और कुरडेग प्रखंड के कुसियारपानी में कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए जाएंगे। इसके लिए बालवीर प्रसाद को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में कुश्ती के विकास, नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा जिले में खेल गतिविधियों के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से वर्ष 2026-30 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष: बसंत बा
उपाध्यक्ष: सोनू ठाकुर, सुषमा प्रधान
सचिव: राजू मांझी
संयुक्त सचिव: धनंजय कुमार, लक्ष्मी कुमारी
कोषाध्यक्ष: बलबीर प्रसाद
कार्यकारिणी सदस्य: रघुनाथ मांझी, स्मिता तिग्गा एवं सरस्वती कुमारी

बैठक में मनोज कुमार प्रसाद और कमलेश्वर मांझी ने कहा कि वे पूर्व की तरह आगे भी जिले में कुश्ती के विकास के लिए अपना सहयोग देते रहेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बसंत बा ने कहा कि सिमडेगा को कुश्ती के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now