जंगल के एक पेड़ में फंदे में झूलता मिला आज्ञात युवक का शव.

जंगल के एक पेड़ में फंदे में झूलता मिला आज्ञात युवक का शव.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Google Search
DrishtiNow
को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

★ आपकी पसंद

✓ भरोसेमंद खबरें

⚡ ताज़ा अपडेट

गिरीडीह : डुमरी थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के भंडार पहाडी के खलरवा नाला के अंदर एक पेड़ में फंदा में झूलते हुए एक आज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।जंगल मे लकड़ी काटने आये कुछ महिलाओं द्वारा इसकी सूचना ग्रामीणों को देने पश्चात शव को देखने के लिए लोगो की काफी भीड़ लग गई।

वही घटना की सूचना चैनपुर मुखिया राम प्रसाद महतो घटना स्थल पर पहुच कर डुमरी पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पर डुमरी पुलिस सदल घटना स्थल पर शव को फंदे से हटा कर शव को अपने  कब्जे में ले लिया।फिलहाल मृतक की पहचान नही हो सकी है। वही पुलिस ने मृतक के पॉकेट से एक छोटा सा शिवलिंग एवम रुमाल बरामद किया है।

थाना प्रभारी राजू मुड़ा ने बताया घटना को देख यह सुसाइड का मामला प्रतीत होता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरीडीह भेजने की तैयारी की जा रही है।

गिरिडीह, दिनेश.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now