धनबाद में बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट संभावित कारण

धनबाद में बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट संभावित कारण

धनबाद में बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट संभावित कारण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट संभावित कारण

धनबाद,22 jan:  धनबाद शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र में बलियापुर रोड पर स्थित बिजली विभाग (JBVNL से जुड़े ठेकेदार के गोदाम) में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। घटना जेपी अस्पताल के निकट हुई, जहां गोदाम में बिजली से संबंधित बड़ी मात्रा में सामग्री रखी हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह गोदाम से घना धुआं निकलता दिखा, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। गोदाम में केबल, ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे, तार, विद्युत उपकरण और अन्य सामग्री स्टोर की गई थी, जो पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के इलाके में काला धुआं फैल गया और लोगों में दहशत मच गई।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है,

हालांकि विभाग और पुलिस की ओर से जांच जारी है।सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

#धनबाद #सरायढेला #बिजलीविभाग #आग #DhanbadNews #Jharkhand