Dhanbad News:-अप्रैल से मैथन डैम से 50 के बजाय 55 एमएलडी पानी की होगी आपूर्ति

Dhanbad News:-अप्रैल से मैथन डैम से 50 के बजाय 55 एमएलडी पानी की होगी आपूर्ति

Share
Link copied

Dhanbad News

Drishti  Now  Ranchi

धनबाद जिले में गर्मी में हाेने वाले पेयजल संकट से निपटने की तैयारी नगर निगम व पेयजल व स्वच्छता विभाग ने शुरू कर दी है। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने जलापूर्ति शाखा के नोडल पदाधिकारी समेत कर्मचारियों काे पांच दिन के अंदर एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने परिवहन शाखा काे खराब पड़े टैंकर की सूची तैयार करने और उन्हें दुरुस्त कराने को कहा है। गर्मी में उन इलाकों में टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी, जहां किसी कारण सप्लाई पानी की आपूर्ति नहीं हाे पाएगी।

वहीं खराब पड़े चापाकल की मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू करने काे कहा गया है। जलापूर्ति शाखा के कर्मियों की माने ताे सर्वे रिपोर्ट के आधार पर चापाकल मरम्मत का टेंडर निकाला जाएगा। मार्च के दूसरे सप्ताह तक टेंडर फाइनल कर लिया जाएगा। वहीं, शहरी क्षेत्र में पेयजल व स्वच्छता विभाग ने हर दिन मैथन डैम से 50 की जगह 55 एमएलडी पानी सप्लाई करने का निर्णय लिया है। इस बाबत निर्णय लिया है।

जारी होगा टॉलफ्री नंबर… कॉल कर नि:शुल्क मंगा सकेंगे टैंकर

गर्मी में हाेने वाले पेयजल संकट से निपटने काे लेकर नगर विकास सचिव विनय कुमार चाैबे ने सभी निकायाें के नगर आयुक्ताें के साथ वीडियाे कॉन्फ्रेसिंग कर सभी काे एक सप्ताह में एक्शन प्लान तैयार करने की हिदायत दी है। सभी निकायाें काे एक नाेडल पदाधिकारी नियुक्त करने और एक टाॅल फ्री नंबर जारी करने को कहा है, ताकि जलसंकट पर लाेग उस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।

निगम के 20 में से 4 टैंकर गाड़ी खराब, रिपेयरिंग के लिए भेजे गए

निगम के पास कुल 24 टैंकर हैं। इनमें चार टैंकर गाड़ी खराब हैं और रिपेयरिंग के लिए भेजे गए हैं। 20 में 15 टैंकर 2000 लीटर वाला है और 3 टैंकर 5000 और 2 टैंकर 9000 लीटर क्षमता वाले हैं। अभी टैंकर की बुकिंग कराने पर पानी भेजा जाता है। निगम के अफसराें ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी उन इलाकाें में टैंकर से नि:शुल्क पानी की सप्लाई की जाएगी, जहां संकट होगा।

तैयार कर रहे एक्शन प्लान

एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। टैंकर और खराब चापाकल काे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। जरूरी संसाधन की खरीदारी होगी।-सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त

पांच एमएलडी ज्यादा सप्लाई

अभी धनबाद शहर में मैथन से हर दिन 50 एमएलडी पानी की सप्लाई की जा रही है, जिसे गर्मी बढ़ने पर रोज 55 एमएलडी करने का निर्णय लिया गया है। –मनीष कुमार, ईई, डीएसडब्ल्यूओ

मैथन डैम में पर्याप्त जलस्तर, इसलिए 5 एमएलडी ज्यादा जलापूर्ति

​​​​​​​पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने अप्रैल से 50 की जगह 55 एमएलडी पानी सप्लाई करने का निर्णय लिया है। ऑपरेशन एंड मेंटनेंस कार्य में लगी एजेंसी से भी विभागीय स्तर पर बातचीत हाे चुकी है। फिलहाल विभाग द्वारा प्रतिदिन 50 एमएलडी पानी की सप्लाई की जा रही है।

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

​​​​​​​

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow