Tampering with democracy and the right to vote will not be tolerated; the Congress will protect the rights of every voter: Bhushan Bara.

लोकतंत्र और मताधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, हर मतदाता के अधिकार की रक्षा करेगी कांग्रेस : भूषण बाड़ा

Share
Link copied
Tampering with democracy and the right to vote will not be tolerated; the Congress will protect the rights of every voter: Bhushan Bara.
Tampering with democracy and the right to vote will not be tolerated; the Congress will protect the rights of every voter: Bhushan Bara.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी की खूंटी लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को खूंटी स्थित सांसद आवास परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति, बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों, मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सिमडेगा विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूषण बाड़ा ने कहा कि यदि एसआईआर अभियान के नाम पर किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने या उसके लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता है और उसके मतदान के अधिकार की रक्षा करना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहने, मतदाताओं की सहायता करने तथा जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं या जिनकी प्रविष्टियों में त्रुटि है, उनका समय रहते समाधान कराने की अपील की। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग देने का भी आह्वान किया।

बैठक में खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने तथा किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल संगठन और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने को कहा।

सह प्रदेश प्रभारी श्रीबेला प्रसाद ने कहा कि एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी पात्र मतदाता को उसके अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

बैठक में संगठन की मजबूती, मतदाता सूची पुनरीक्षण, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की मूल भावना के अनुरूप प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ता गांव-गांव तथा बूथ-बूथ जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

बैठक में सह प्रदेश प्रभारी श्रीबेला प्रसाद, सांसद कालीचरण मुंडा, डॉ. अजय शाहदेव, विधायक भूषण बाड़ा, अकिल रहमान, रवि मिश्रा, रणधीर रंजन, सामरोम पौल टोपनो, एजाज अहमद, सजदा खातून, बिपिन पंकज मिंज, चैतु उरांव, बेलस तिर्की, रोशन बरवा, अशोक तिर्की, विकास कुमार गुप्ता, सुशील लकड़ा सहित खूंटी लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बीएलओ मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।