धनबाद पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': वासेपुर में 15 मोहल्लों पर छापेमारी, प्रिंस खान गैंग के शूटरों और AK-47 की तलाश

धनबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: वासेपुर में 15 मोहल्लों पर छापेमारी, प्रिंस खान गैंग के शूटरों और AK-47 की तलाश

Share
Link copied

धनबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: वासेपुर में 15 मोहल्लों पर छापेमारी, प्रिंस खान गैंग के शूटरों और AK-47 की तलाश

धनबाद पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': वासेपुर में 15 मोहल्लों पर छापेमारी, प्रिंस खान गैंग के शूटरों और AK-47 की तलाश

दधनबाद , 12 जनवरी : झारखंड के धनबाद जिले के संवेदनशील इलाके वासेपुर में सोमवार की सुबह पुलिस ने बड़े पैमाने पर ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गैंग के शूटरों और AK-47 जैसी घातक हथियारों की तलाश में पुलिस ने एक साथ 15 मोहल्लों पर छापेमारी की।एसएसपी की खुद कमान में चलाए गए इस ऑपरेशन में भारी पुलिस फोर्स शामिल रही। अहले सुबह करीब 5-6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में निषाद नगर, मिल्लत कॉलोनी, कबड्डी पट्टी, करीमगंज-मारूफगंज, शमशेर नगर, रहमतगंज जैसे इलाकों में घर-घर तलाशी ली गई।पुलिस को मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर यह एक्शन लिया गया, जिसमें बाहर से आए शूटरों के वासेपुर पहुंचने और बड़े अपराध की साजिश की आशंका जताई गई थी।

अब तक 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अवैध हथियारों की बरामदगी की कोशिश जारी है। स्थानीय निवासी भी पुलिस के इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

प्रिंस खान कौन है?
दुबई में बैठकर अपना पूरा क्रिमिनल नेटवर्क चलाने वाला प्रिंस खान (हाइदर अली उर्फ प्रिंस खान) वासेपुर का सबसे कुख्यात गैंगस्टर माना जाता है। उसके खिलाफ धनबाद के अलावा चतरा, पलामू, रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

ये मामले मुख्य रूप से रंगदारी वसूली, हत्या, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े हैं। हाल ही में उसके गैंग ने धनबाद के कोयला कारोबारियों से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी।इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने और पासपोर्ट रद्द होने के बावजूद वह विदेश से वीडियो जारी कर धमकियां देता रहता है।

पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन धनबाद को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। लगातार हो रही कार्रवाइयों से गैंग का सपोर्ट सिस्टम कमजोर हो रहा है। अब सवाल यह है कि क्या इस ऑपरेशन से प्रिंस खान गैंग को करारा झटका लग पाएगा और इलाके में शांति बहाल होगी?

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow