धनबाद श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान विवाद, दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, कई लोग घायल
धनबाद श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान विवाद, दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, कई लोग घायल
धनबाद जिले के भाटडीह ओपी क्षेत्र के धौड़ा में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी की घटना आज हुई।आचनक दर्जनों की संख्या में आये लोगो ने धौड़ा में पथराव,मारपीट शुरू कर दिया।जिसमें कई लोगो को चोट आई वही घर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।दो पक्ष के लोग आपस मे भिड़ गये।मौके पर स्थिति अफरा तफरी का हो गया।मारपीट में आधा दर्जन दोनों ओर से घायल हुआ है।सूचना पाकर भाटडीह ओपी सहित पांच थानों की पुलिस,अतरिक्त पुलिस बल धौड़ा गाँव पँहुचे।दोनों पक्षो को समझा बुझाकर शांत कराया गया।पुलिस के आने पर स्थिति नियंत्रण में आई।

दरहसल शुक्रवार को दामोदर नदी घाट में शव जलाने को लेकर धौड़ा और कुम्हारडीह बस्ती के लोगो मे विवाद हुआ था।घाट पर दोनों पक्ष मारपीट कर लिया था। घाट पर नहा रही महिलाओं ने शव का अंतिम संस्कार दूसरे जगह करने की मृतक परिजनों ने बात कही थी।जिसे लेकर विवाद बहसबाजी हुआ था।जिसके बाद एक तरफ शव जल रहा थादूसरी ओर दोनों पक्ष मारपीट करने लगे थे।
इसी बात को लेकर आज शनिवार को कुम्हारडीह बस्ती के लोग आचनक धौड़ा बस्ती दर्जनों की संख्या में पँहुच मारपीट, पथराव कर दिया।जिसके बाद स्थिति और भी अधिक बिगड़ गया।
वही मृतक के परिजन ने कहा कि शव का अंतिम संस्कार करने दामोदर नदी घाट शुक्रवार को पँहुचे थे।जहां शव दूसरी ओर जलाने को कहा गया।शव जलाने के बाद साफ सफाई करने की बात के बाद शव को जला रहे थे।तभी आचनक कुछ लोग आकर हमला कर दिया।
वही दूसरे पक्ष के लोगो ने कहा कि पहले से महिलाएं नहा रही थी।शव जलाने कुछ लोग आए थे।दूसरे जगह शव जलाने का आग्रह किये थे।कुछ देर बाद कुछ लोग आकर मारपीट कर दिया।
(


















