doranda

ED:- ईडी के राडार में अब सीएम के प्रेस सलाहकार, सुबह से हो रही है छापेमारी , दो वाहनों में सवार होकर आई है टीम

ED

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now  Ranchi

सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू के प्राइवेट पर्सनल सेक्रेटरी के यहां ईडी की छापेमारी चल रही है। उनका नाम उदय कुमार है। ईडी की टीम सुबह से ही डोरंडा इलाके में मौजूद उनके घर पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह ही दो गाड़ियों में बैठ कर प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू के प्राइवेट पर्सनल सेक्रेटरी उदय कुमार के घर पहुंची और छापेमारी कर रही है। किस मामले में छापेमारी चल रही है, यह पता नहीं चल पाया है।

मामला जमीन घोटाले से जुड़ा  हुआ  है
ईडी जिस सरकारी अधिकारी उदय कुमार के घर सुबह से छापेमारी कर रही है, उसका नाम जमीन घोटाले में आया था। इसके यहां जमीन से जुड़े मामले में रेड चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक कई दस्तावेज भी ईडी ने अब तक खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि कई बयान और लिखित शिकायत के आधार पर ईडी उदय कुमार के यहां छापेमारी कर रही है।

छवि रंजन  से  हो  रही है पूछताछ
एक ओर जहां ईडी टीम सुबह से ही सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार के पीपीएस के यहां छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर आर्मी जमीन घोटाला मामले में आइएएस अधिकारी छवि रंजन से पूछताछ की जा रही है। वे ईडी की ओर से तीसरी बार नोटिस भेजे जाने के बाद हाजिर हुए हैं। ईडी की ओर से निर्धारित 11 बजे के समय से पहले की वे ईडी ऑफिस पहुंच चुके हैं। वहीं उनसे पूछताछ की जा रही है।

सात अन्य से भी हो रही पूछताछ
रांची डीसी रहे छवि रंजन के अतिरिक्त सात अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ये वहीं लोग हैं, जिनका नाम लैंड स्कैम मामले में आया है। 13 अप्रैल को छापेमारी के बाद ईडी ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उसमें बड़गाईं के सीआइ भानु प्रताप के अलावा जमीन कारोबारी अफसर अली, तलहा खान, फैयाज खान, सद्दाम हुसैन और इम्तियाज अहमद शामिल हैं।

Share via
Share via