इडी ने झारखंड कैडर की आरपीएस अधिकारी प्रिया दूबे और उनके आरपीएसअधिकारी पति संतोष दुबे की रांची और दिल्‍ली स्थित संपत्ति जब्त की !

इडी ने झारखंड कैडर की आरपीएस अधिकारी प्रिया दूबे और उनके आरपीएसअधिकारी पति संतोष दुबे की रांची और दिल्‍ली स्थित संपत्ति जब्त की !

Share
Link copied

इडी पटना ने झारखंड कैडर की आरपीएस अधिकारी प्रिया दूबे और उनके आरपीएसअधिकारी पति संतोष दुबे की रांची और दिल्‍ली स्थित संपत्ति जब्त कर ली है. जब्त संपत्तियों का 342 ‘करोड़ रुपये है. प्रिया दुबे आइजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित हैं. इडी ने दोनों अधिकारियों की जिन संपत्तियों को जब्त किया है, उनमें रांची के अशेक नगर कॉलोनी स्थित प्लॉट और ग्रीन व्यू हाइट्स स्थित फ्लैट शामिल हैं. अशोक नगर स्थित जमीन पर बने मकान कौ कागजी कीमत 30 लाख रुपये और ग्रीन व्यू स्थित फ्लैट की कौमत 43.85 लाख रुपये है. इडी ने दिल्ली स्थित तीन दुकन और डिफेंस कॉलोनी स्थित एक फ्लैट को जब्त किया है. दिल्‍ली में जब्त की गयी संपत्तियों का कागजी मूल्य 72.40 लाख रुपये है.

इन्हे भी पढ़े :- वर्ष 2021-22 में शिक्षा विभाग में कई नयी योजनाएं शुरू,शिक्षक नियुक्त नियमावली में संशोधन !

इडी द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी के आधार पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ मनी लाउंडिंग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी. इडी में दर्ज मामले की जांच अभी जारी है. जानकारी के अनुसार, संतोष दुबे ने संपत्ति अपनी पत्नी प्रिया दुबे, पिता स्वॉय शंकर दयाल दुबे के नाम से खरीदे थी. 2013 में दर्ज की थी प्राथमिकी सीबीआइ पटना ने वर्ष 2013 में आरपीएस अधिकारी सतोष दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की प्रथमिकी दर्ज की थी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने प्रिय दुबे के खिलाफ भी जांच की अनुमति राज्य सरकार से मांगी थी. राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद सीबीआइ ने जाँच में पाया की वर्ष 1996 से 2013 तक इन दोनों अधिकारियों की सभी स्रोतों से जायज आमदनी 1.57 करोड़ रुपये थी. हालाँकि इस अवधि में इन दोनों अधिकरियों के पास मैजूद कुल संपत्ति की कीमत 2.65 करोड़ रुपये थी.

इन्हे भी पढ़े :- मुख्यमंत्री की जनहित पर संवेदनशीलता का स्वागत : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू पर्यावरण हित में रांची रिवोल्ट-जनमंच की बड़ी जीत

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow