विस्फोटक से उड़ा घर, दो घायल.

विस्फोटक से उड़ा घर, दो घायल.

Share
Link copied

लोहरदगा : लोहरदगा शहर के घनी आबादी वाले रघुनंदन लेन में विस्फोट से घर की छत उड़ गई वही महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि किचन खोलकर स्विच ऑन करते ही हुआ धमाका। आशंका जताई जा रही है कि किचन में गैस लीक की वजह से धमाका हुआ है, हालांकि गैस सिलेंडर सुरक्षित है।

विस्फोटक से उड़ा घर, दो घायल.

धमाका इतना जबरदस्त था कि घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए दीवारों में दरारें पड़ गई और दरवाजे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए वही इस घटना में रेखा देवी, पति संजय साहू और परिधि साहू, पिता संजय साहू घायल हो गए हैं।

विस्फोटक से उड़ा घर, दो घायल.

दोनों घायलों को रांची रिम्स गंभीर हालत में रेफर किया गया है। घरवालों का कहना है कि सिलेंडर लिक हुआ जिसके कारण घटना घटी। वही आसपास के लोग समझ नही पा रहे है की आखिर विस्फोट कैसे हुआ। लोगों के बीच तरह तरह की अफवाह है।

लोहरदगा, प्रीतम कुमार

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow