First group of Kanwariyas departs from Simdega for Baba Baidyanath Dham; sent off amidst a devotional atmosphere.

सिमडेगा से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए पहला कांवरिया जत्था रवाना, भक्तिमय माहौल में दी गई विदाई

First group of Kanwariyas departs from Simdega for Baba Baidyanath Dham; sent off amidst a devotional atmosphere.
First group of Kanwariyas departs from Simdega for Baba Baidyanath Dham; sent off amidst a devotional atmosphere.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : पवित्र श्रावण मास के अवसर पर सिमडेगा के रामजानकी मंदिर से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए पहला कांवरिया जत्था शनिवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर में भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ अपनी यात्रा शुरू की। रामजानकी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों ने कांवरियों का तिलक लगाकर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

RKDF
Adv

कांवरिया जत्थे में मनीष मातनहेलिया, प्रकाश मातनहेलिया, विकास मातनहेलिया, सुमित अग्रवाल, अमित जैन, रिंकी मातनहेलिया, शीतल अग्रवाल, ज्योति जैन और पिंकी बंसल शामिल हैं। सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए प्रार्थना की। श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now