Heavy losses to cattle farmers, 19 cattle died due to lightning, DC took cognizance

पशुपालकों को भारी नुकसान, वज्रपात से 19 मवेशियों की मौत, डीसी ने लिया संज्ञान

Share
Link copied
Heavy losses to cattle farmers, 19 cattle died due to lightning, DC took cognizance
Heavy losses to cattle farmers, 19 cattle died due to lightning, DC took cognizance

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: जिले में बुधवार दोपहर आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से 19 गाय-बैलों की मौत हो गई। यह घटना जिले के फरसाबेड़ा पंचायत अंतर्गत टोंगरी टोली क्षेत्र में हुई, जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त कंचन सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सिमडेगा को मृत पशुओं का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराने और उसकी रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है।

इसके अलावा अंचल अधिकारी को जांच प्रतिवेदन तैयार कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है, ताकि प्रभावित पशुपालकों को जल्द से जल्द पशु क्षति मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि प्रभावित पशु मालिकों को नियमानुसार मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के लिए तेजी से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।