20251104 193723

व्यापारियों से माफी मांगें हेमंत सोरेन: भाजपा सांसद आदित्य साहू का तीखा प्रहार

घाटशिला : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के व्यापारियों के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान पर भाजपा ने कड़ी निंदा की है। भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को घाटशिला स्थित पार्टी के चुनावी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री से तत्काल माफी की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साहू ने कहा कि मुसाबनी की सभा में हेमंत सोरेन का बयान “व्यापारी पहले पैर पकड़ते हैं और बाद में गर्दन पकड़ते हैं”—पूरे व्यापारी समाज का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि किसने सोरेन को यह अधिकार दिया है कि वे झारखंड के मेहनती और ईमानदार व्यापारियों को बार-बार गालियां दें? यह सत्ता के अहंकार का प्रतीक है।

आदित्य साहू ने याद दिलाया कि कोरोना काल में जब सरकार सोई हुई थी, तब व्यापारियों ने गरीबों को राशन, दवा, मास्क और छाता तक उपलब्ध कराए थे। ऐसे सेवा भावी वर्ग के प्रति इस तरह की भाषा बेहद शर्मनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो झारखंड का व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

आदित्य साहू ने वर्तमान झारखंड सरकार पर बालू, कोयला, लोहा और जमीन की लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ₹500 का बालू ₹5000 में बिक रहा है, और यह सब माफियाओं के संरक्षण में हो रहा है। हेमंत सोरेन के संरक्षण में बालू-कोयला चोरी का कारोबार फल-फूल रहा है, जबकि आदिवासी मूलवासियों की जमीनें प्रशासन और पुलिस की मदद से लूटी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र से हर वर्ग का विकास कर रहे हैं, वहीं हेमंत सोरेन समाज को बांटने और मेहनतकश वर्ग को अपमानित करने का काम कर रही है। झारखंड में व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में है—रंगदारी, धमकी और फोन पर वसूली जैसे अपराध बढ़े हैं, जो सरकार की शह से हो रहे हैं।

सांसद साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की तुलना में हेमंत सोरेन को कमजोर और असंवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन ने जनता की सेवा की, जबकि हेमंत ने कुर्सी के लिए अपने साथी को अपमानित किया। आज वे माफियाओं के बीच बैठकों में व्यस्त हैं, जनता से दूर हैं।

भाजपा पर “व्यापारियों की पार्टी” का आरोप हास्यास्पद बताते हुए साहू ने कहा कि व्यापारी समाज रोजगार सृजन से लेकर गरीबों की मदद तक हर स्तर पर समाज को आगे बढ़ाता है। भाजपा जनता और व्यापारी वर्ग के साथ खड़ी है तथा माफियातंत्र की सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

प्रेस वार्ता में शिवचरण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अशोक बड़ाईक, जिला मंत्री राहुल पांडेय और मीडिया इंचार्ज सुजन मन्ना मौजूद रहे।

Share via
Share via