20210324 142914

माननीय राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ रजरप्पा में की पूजा-अर्चना.

रामगढ़ : बुधवार को माननीय राज्यपाल, झारखंड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड स्थित मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ रजरप्पा में विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। इस दौरान उपायुक्त श्री संदीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने पुष्प देकर माननीय राज्यपाल का रजरप्पा मंदिर परिसर में स्वागत किया गया। माननीय राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को रजरप्पा मंदिर परिसर में ही जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान माननीय राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रजरप्पा मंदिर ना केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है, दूर-दूर से लोग यहां पूजा अर्चना के लिए आते हैं इसी कड़ी में आज मैंने भी यह पूजा अर्चना की है। माननीय राज्यपाल के रजरप्पा मंदिर दौरे के दौरान जिले के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।

रामगढ़, आकाश शर्मा

Share via
Send this to a friend