पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर किया हमला, हालत गंभीर

पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर किया हमला, हालत गंभीर

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा, टीमकी टोली में आपसी विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पत्नी को इलाज के लिए पहले बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति रंजन बा का अपनी पत्नी संजू बा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़ा बढ़ने पर रंजन ने घर में रखी तेज धारदार कुल्हाड़ी से संजू की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कोलेबिरा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रंजन बा की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही गई है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow