Indigo Airline: रांची से देवघर के लिए विमान सेवा 17 फरवरी से होगी शुरू जानिए कितना होगा किराया और कितना लगेगा समय
Indigo Airline
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Prerna Chourasia
रांची, Drishti Now
रांची और देवघर वासियो का इंतजार अब ख़त्म होने वाला क्योकि 17 फ़रवरी से इंडिगो एयरलाइन्स की त्रयः से विमान से शुरू होने जा रही | अभी से ही लोगो ने फ्लाइट की बुकिंग चालू कर दी है| बतया जा रहा है की बहुत से यात्रियों ने बेंगलुरु से रांची होते देवघर की फ्लाइट की बुकिंग की है | दिल्ली कोलकत्ता के बाद अब तीसरी उड़ान देवघर के लिए रांची से शुरू होने जा रही|
यात्रिओ के समय की बचत
यात्रिओ को रांची से देवघर जाने में मात्र एक घण्टे का समय लगेगा , यहाँ से नियमित रूप पे फ्लाइट की सुविधा रहेगी और बहुत से यात्रिओ की समय की बचत हो जाएगी | दोपहर 3:20 में 70 सितार फ्लाइट उड़ान भरेगी और 4:15 में देवघर एयरपोर्ट में आएगी | फिर वापस यह फ्लाइट 4:45 में देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और 5:45 में रांची एयरपोर्ट आएगी |
कितना होगा किराया
बताया जा रहा है की इंडिगो के शेडूयल के मुताबिक 17 फ़रवरी से रांची से देवघर नियमित फ्लाइट रहेगी | भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के अनुसार रांची से देवघर का किराया 2050 रुपए निर्धारित किये गए है | रांची से देवघर के शेडूयल आने के बाद काफी तेजी से बुकिंग की शुरवात हो गई है |


