JAC 10th Exam : मैट्रिक परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, जैक ने जारी किया पूरा शेड्यूल

JAC 10th Exam : मैट्रिक परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, जैक ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Share
Link copied

मैट्रिक 2022 के परीक्षा दो चरणों में करवाए जाएंगे. प्रथम चरण की परीक्षा दिसंबर महीने में वही दूसरे चरण की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में लीये जाने का फैसला किया गया है. जिसके लिए “जैक” ने परीक्षा के फॉर्म जमा करने की अवधि भी घोषित कर दी गई है. ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा फॉर्म जमा लिया जायेगा. परीक्षार्थी बिना देर से जुर्माना दिए 27 अक्तूबर से 13 नवंबर तक और देर से जुर्माना के साथ 14 से 18 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे छात्र. इसके साथ ही शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
इन्हे भी पढ़े :- पेट्रोल की कीमतो मे फिर से आई उछाल, जाने आपके राज्य में क्या है हाल।
ज्ञात हो कि इस बार दो ट्रमिनल में परीक्छा आयोजित किया जाएगा, पहली परीक्षा दिसंबर के महीने में वहीं दूसरी परीक्षा मार्च अप्रैल में होगी. बताते चलें कि पहली परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी और दूसरी परीक्षा लिखित रूप में करवाई जाएगी. जिसके बाद दोनों की परीक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा और फाइनल रिजल्ट उसके बाद जारी की जाएगी. बताते चले कि छात्र, जैक के वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन कर पाएंगे. साथ ही वैसे पूर्ववर्ती छात्र जिनकी अवधि तीन साल की ख़तम हो चुकी है उन छात्रों को फिर से पंजीकरण करके ही फॉर्म भरने दिया जाएगा.
इन्हे भी पढ़े :-पंचायत चुनाव से पहले सरकार जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू करे : अमर कुमार बाउरी
जिसके लिए वेवसाइट में भी आवेदन पत्र अपलोड कर दिया गया है. साथ ही साथ स्कूलों को ये खासा निर्देश दिए गए है कि ये काम छात्र और छात्रों से ससमय करवाएं ताकि अभियर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हों. साथ ही साथ प्रधानअध्यापकों और प्रधानाचार्यो को ये जरुरी निर्देश दिया गया है कि नियमित और स्वतंत्र अभियर्थियों के द्वारा आवेदन पत्र में दिए जाने वाले रजिस्ट्रेशन नंबर वो स्वयं भरें,जैक ने अपने निर्देश में ये बड़ा ही साफ साफ लिखा है कि किसी भी प्रकार की त्रूटि पाए जाने पर या फिर जाली पाए जाने पर अभियर्थियों का रिजस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया जाएगा. इसके लिए अभियार्थी ,अभिभावक व विद्यालय के प्रधानाचार्य को दोषी मन जाएगा. इस विषय से जुडी सारी जानकारी के लिए अभियार्थी जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते है.
इन्हे भी पढ़े :-अरगड्डा क्षेत्र में सर्तकता जागरूकता सप्ताह का समारोह पूर्वक हुआ शुभारंभ, भ्र्ष्टाचार उन्मूलन की ली गयी शपथ

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow