जमशेदपुर: सिदगोड़ा में परिवार पर हमला, दो युवक घायल; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक परिवार पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित हरदेव सिंह ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि रात करीब 9:15 बजे कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उन पर और उनके दोनों बेटों पर हमला कर दिया।
शिकायत के मुताबिक, मारपीट के दौरान हरदेव सिंह के दोनों बेटों के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित परिवार का दावा है कि घटना के दौरान हुई मारपीट आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। परिवार ने पुलिस से फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालने के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
















