Palamu crime story

पलामू NHAI कैंप पर फायरिंग, दो मजदूर घायल; राहुल दुबे गिरोह का पर्चा बरामद

Share
Link copied

Palamu crime story

पलामू: सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में नेशनल हाईवे-139 के निर्माण स्थल पर देर रात अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में कैंप में सो रहे दो मजदूर घायल हो गए। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखे के साथ राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा एक पर्चा भी मिला है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अपराधियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक रजडेरवा में नेशनल हाईवे-139 के फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बने फ्लाईओवर के ऊपर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी कैंप बनाया गया है। देर रात बाइक सवार दो अपराधी निर्माण स्थल पर पहुंचे और कैंप की ओर कई राउंड फायरिंग करने के बाद फरार हो गए।

RKDF
advertisement

अचानक हुई गोलीबारी से निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई। फायरिंग में कैंप में सो रहे अजय हांसदा और संजय हांसदा को गोली लगी। दोनों पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद सतबरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए। साथ ही राहुल दुबे गिरोह से संबंधित पर्चा भी मिला है। पुलिस अब बरामद पर्चे और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

घायल दोनों मजदूरों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य है।

इधर, फायरिंग के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है। बाइक से पहुंचे दोनों अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है। निर्माण स्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुलिस घटना के पीछे की वजह और गिरोह की संभावित भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।